लोगों ने बाराबनी विधायक को समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
लोगों ने बाराबनी विधायक को समस्याओं से कराया अवगत

मिहिजाम. सलानपुर प्रखंड के देंदुआ पंचायत में हमारा पड़ोस, हमारा समाधान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. सलानपुर प्रखंड के देंदुआ पंचायत में हमारा पड़ोस, हमारा समाधान शिविर लगाया गया. इसमें स्थानीय लोगों ने बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय को समस्याओं से अवगत कराया. सलानपुर प्रखंड के देंदुआ ग्राम पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 45, 46, 47 के निवासियों की बैठक हुई. शिविर डीवीसी लेफ्ट बैंक प्राइमरी स्कूल में लगाया गया था. इस अवसर पर बथानबाड़ी, हाडला, अजितेश नगर के निवासियों ने पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया. आइसीडीएस केंद्र भवन निर्माण व क्षेत्र में पानी की कमी दूर करने के लिए पास के पीएचडी जलाशय से आपूर्ति करने की मांग रखी. बताया गया कि सिद्वाबाड़ी उच्च जलाशय से आपूर्ति किया जा रहा है, लेकिन यह काफी दूर होने से पानी उचित तरीके से पूरा नहीं मिल पाता है. कई स्थानों पर पाइप में लीकेज है. बताया गया कि डीवीसी लेफ्ट बैंक स्कूल दामोदर घाटी निगम के अधीन है. इसलिए यहां पढ़ने वाले छात्रों को राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola