स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत हुए अभिभावक

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका-3 के अभिभावकों-शिक्षकों की बैठक हुई.
फोटो – 03 अभिभावकों को बातचीत करते प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता व अन्य संवाददाता, जामताड़ा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका-3 के अभिभावकों-शिक्षकों की बैठक हुई. प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के विषय में जानकारी ली. अभिभावकों ने कक्षा की अध्यापिका रजनी कुमारी की प्रशंसा की. कहा कि वे उनके बच्चों को अत्यंत स्नेहपूर्वक और रचनात्मक ढंग से शिक्षण कराती हैं. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने भी अभिभावकों से संवाद किया. विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी. अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों पर अधिक शैक्षणिक बोझ न डालें तथा उन्हें खेल, कला और रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें. बैठक में अध्यापिका ने बच्चों की कार्य-पत्रिकाएं, प्रोजेक्ट, कॉपियां सहित अन्य रचनात्मक कार्य अभिभावकों को दिखाई. बच्चों की प्रगति देखकर प्रसन्नता व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




