नारायणपुर में दुर्गापूजा को लेकर पंडाल निर्माण तेज

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में दुर्गापूजा को लेकर पंडाल निर्माण तेज

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र म��ं दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. सोमवार को कलश स्थापन के साथ ही मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गयी है. विभिन्न पूजा पंडालों में सजावट का कार्य जारी है. वहीं, कारीगर प्रतिमा निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. नारायणपुर राजबाड़ी दुर्गा मंदिर का महत्व यहां विशेष रूप से है, जहां लगभग चार सौ वर्षों से लगातार दुर्गापूजा आयोजित की जा रही है. जानकारी के अनुसार 17वीं शताब्दी से यहां पूजा होती आ रही है. इस बार निरसा पांड्रा के कारीगर अजीत सेन अपने सहयोगियों संग प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं. उनका कहना है कि उनके पूर्वज भी यहां प्रतिमा निर्माण का कार्य करते रहे हैं. मां दुर्गा के दरबार में भक्तों की अपार आस्था देखने को मिलती है. विजया दशमी के दिन यहां भव्य मेला आयोजित होता है, जिसमें आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में शरीक होते हैं. यहां प्रतिमाओं को कंधे पर उठाकर विसर्जन के लिए ले जाया जाता है. राजबाड़ी दुर्गा मंदिर की पूजा पूर्व में राजा डमर नारायण सिंह, मैनेजर नारायण सिंह, केशव नारायण सिंह, त्रिलोकी नारायण सिंह, जगत ज्योति नारायण सिंह और शंभू नारायण सिंह की देखरेख में होती थी. वर्तमान में इस परंपरा को मनमोहन सिंह, जयमंगल सिंह, कंदर्व नारायण सिंह, दीपू सिंह, किशन सिंह और कन्हैया सिंह आगे बढ़ा रहे हैं. पूजा और मेले को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से मां दुर्गा की आराधना कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola