न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर यूपीएस लागू करने का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर यूपीएस लागू करने का किया विरोध

मिहिजाम. केंद्र सरकार की ओर से न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू की गयी है.

विज्ञापन

मिहिजाम. केंद्र सरकार की ओर से न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू की गयी है. एनएफआइआर अब यूनिफाइड स्कीम में कमी का हवाला देकर इसके विरोध में राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है. एनएफआइआर की ओर से पूरे देश में सप्ताह व्यापी विरोध का आयोजन किया गया है. 17 मार्च से आरंभ होकर यह विरोध प्रदर्शन धरना कार्यक्रम 21 मार्च तक जारी रहेगा. इसी के तहत चिरेका में भी एनएफआइआर एवं सीएमआरसी ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए सोमवार को चिरेका के सभी प्रवेश द्वार कार्यालयों, वर्कशॉपों में कर्मचारियों ने काला बैच लगाकर अपना विरोध जताया. कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम व यूनिफाइड पेंशन स्कीम के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है. चिरेका रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया 19 मार्च की शाम में कैंडल मार्च का आयोजन होगा. कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जायेगा. 21 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय के सामने महाधरना होगा. कहा कि हम कर्मचारियों के हक और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह आंदोलन कर्मचारियों के भविष्य को सुरिक्षत रखने के लिए जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola