ePaper

11वीं में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Updated at : 18 Apr 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा में (सीबीएसइ मान्यता प्राप्त विद्यालय) में सत्र 2025-26 में 11 वीं में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा में (सीबीएसइ मान्यता प्राप्त विद्यालय) में सत्र 2025-26 में 11 वीं में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से निर्देश भी जारी किया गया है. इस संबंध में प्राचार्य सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा में 11वीं में नामांकन के लिए 200 सीट निर्धारित है. ई-विद्यावाहिनी में दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है. प्रवेश परीक्षा 6 मई को है. प्रवेश-पत्र 29 अप्रैल से ही जारी हो जायेगा. बता दें कि मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया जायेगा. सीटें खाली रहने पर मेधा सूची में क्रम के अनुसार नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola