जामताड़ा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मियों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 9:28 PM
कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार के 15वें दिन भी जारी रही.
जामताड़ा. जामताड़ा कॉलेज में सातवें वेतनमान व एसीपी-एमएसीपी लाभ देने आदि को लेकर कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार के 15वें दिन भी जारी रही. इस दौरान संघ के सदस्याें ने कॉलेज के मुख्य गेट पर तला बंद कर दिया. इससे कॉलेज में कार्य बाधित रहा. संघ के सचिव तापस कुमार चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से हम सभी की जायज मांगों की अनदेखी की रही है. पूर्व में भी विश्वविद्यालय के कुलपति ने आश्वासन दिया था कि मांगों पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद हम सभी की मांगों को अब तक नहीं सुना गया. इस कारण हड़ताल पर हैं. मौके पर संघ के अध्यक्ष अंजुम मुर्मू, प्रधान सहायक समीर कुमार झा, अरविंद सिंह, रंजीत चालक, संतोष राम, मधुसूदन साधु, मीरा कुमारी, भोला दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










