शिक्षकेतर कर्मचारियों ने जामताड़ा कॉलेज के गेट में जड़ा ताला, कक्षाएं प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 8:21 PM
मांगों को लेकर सोमवार को महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सदस्य ने महाविद्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया.
जामताड़ा. महाविद्यालय जामताड़ा में सातवें वेतनमान व एसीपी-एमएसीपी का लाभ आदि देने की मांगों को लेकर सोमवार को महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सदस्य ने महाविद्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया. वहीं सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का 14वां दिन है. इससे महाविद्यालय में विभिन्न तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है और कार्य बाधित है. मुख्य गेट पर ताला बंद करते हुए संघ के सचिव तापस कुमार चौबे ने बताया कि एसएकेएमयू प्रशासन की ओर से हमारी जायज मांगों को अनदेखी किया जा रहा है. इसलिए हम सभी कर्मी आज मुख्य गेट पर ताला बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पूर्व में भी हम लोग धरने दे चुके हैं. विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से आश्वासन दिया गया था कि आप सबों की मांगों पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद भी हमारी मांगों को अब तक नहीं सुना गया है. इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. सातवें वेतन और एसीपी एनसीपी का लाभ देने में विश्वविद्यालय को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए. उल्टा हम लोगों का एसीपी-एनसीपी काटकर हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया कि जैसे विश्वविद्यालय के कर्मचारी नहीं है. हमलोग बाध्य होकर 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में हैं. यह तब तक जारी रहेगा जब तक सातवें वेतन के साथ एसीपी-एनसीपी का लाभ नहीं मिल जाता. इसलिए महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी किए हैं और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर संघ के अध्यक्ष अंजुम मुर्मू, महाविद्यालय के प्रधान सहायक समीर कुमार झा, सदस्य भोला दास, संतोष राम, मीरा कुमारी, मधुसूदन साधु, रंजीत चालक आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










