पिकअप के धक्के से दंपती घायल, धनबाद रेफर, नारायणपुर के लखनपुर में सड़क दुर्घटना

सोमवार शाम को गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के परेता गांव निवासी भुनेश्वर राय पत्नी हैमिया देवी के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने मधुबन गांव आ रहे
नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित लखनपुर के पास सड़क दुर्घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के परेता गांव निवासी भुनेश्वर राय पत्नी हैमिया देवी के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने मधुबन गांव आ रहे थे. इस क्रम में लखनपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे पिकअप वैन ने ठोकर मार दिया, जिससे दंपती गिरकर घायल हो गये. वहीं, घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ अर्णव चक्रवर्ती ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो हाईवे पर वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं. आये दिन घटना हो रही है. रविवार को भी 108 एंबुलेंस के चालक की लापरवाही के कारण एक मालवाहक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लापरवाह वाहन चालकों को चिह्नित कर ठोस कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




