नप मिहिजाम के कर्मियों ने ली स्वच्छ्ता की शपथ

स्वच्छता ही सेवा के तहत महात्मा गांधी की जयंती पर नगर परिषद मिहिजाम के कर्मियों ने स्वच्छ्ता की शपथ ली.
मिहिजाम. स्वच्छता ही सेवा के तहत महात्मा गांधी की जयंती पर नगर परिषद मिहिजाम के कर्मियों ने स्वच्छ्ता की शपथ ली. नगर के स्टेशन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक अधिकारी राजीव मिश्रा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, सिटी मैनेजर मनीष तिवारी के अलावा सफाई कर्मी शामिल हुए. इस अवसर पर कार्यपालिक पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सफाई अभियान चल रहा था. इसका समापन हुआ है, लेकिन स्वच्छता का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. कमल गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है. अपना नगर मोहल्ला जितना स्वच्छ होगा हम उतना ही स्वस्थ रहेंगे. स्वच्छता को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है. इसके लिए कोई विभाग या व्यक्ति विशेष जिम्मेदार नहीं है. हम सबों का दायित्व है कि हम अपने नगर को साफ सुथरा एवं सोच रखकर गांधी के सपनों को साकार करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










