मुरलीपहाड़ी : बुजुर्गों के बीच कंबल का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
मुरलीपहाड़ी : बुजुर्गों के बीच कंबल का किया वितरण

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इल्डर्स क्लब में पंचायत फंड से गरीब, निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इल्डर्स क्लब में पंचायत फंड से गरीब, निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. सीओ सह बीडीओ देवराज गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार, इल्डर्स क्लब के अध्यक्ष इदरीश अनवर, रूपलाल भंडारी, हरि राय, जागेश्वर रजवार, विशु मंडल मौजूद थे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. पंसस पवन पोद्दार ने कहा क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में पंचायत फंड से कंबल वितरण कर उन्हें राहत देने का प्रयास किया गया है. कहा कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola