मंझलाडीह गांव में नाबालिग लड़की की मौत

Updated:
विज्ञापन
मंझलाडीह गांव में नाबालिग लड़की की मौत

विद्यासागर. करमाटांड़ के मंझलाडीह गांव में एक नाबालिग लड़की की माैत हो गयी है.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ के मंझलाडीह गांव में एक नाबालिग लड़की की माैत हो गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने के एसआइ विकास कुमार तिवारी एवं कमलेश कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे. मामले में पूछताछ करने पर लड़की में बीमारी की बात सामने आई, जो विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर करमाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां ऑन द स्पॉट चिकित्सक डॉ विशाल कुमार दिशांघी ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया. मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola