मिहिजाम की छात्रा ज्योति को वॉक में मिला तीसरा स्थान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 7:01 PM
आरके प्लस टू विद्यालय मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी ने अंडर-19 बालिका वर्ग में 3000 मीटर के वॉक में तृतीय स्थान प्राप्त किया है.
जामताड़ा. रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें आरके प्लस टू विद्यालय मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी ने अंडर-19 बालिका वर्ग में 3000 मीटर के वॉक में तृतीय स्थान प्राप्त किया है. विदित हो कि जेइपी रांची की ओर से चार अक्तूबर से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. जामताड़ा डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने कहा कि ज्योति कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर जामताड़ा का नाम रौशन किया है. डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने ज्योति कुमारी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में अव्वल हो रहीं हैं. जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव सरोज यादव ने बताया कि जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, परंतु इन्हें सींचने की आवश्यकता है. आरके प्लस टू विद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य विश्वजीत लायक ने कहा कि ज्योति कुमारी को प्रार्थना सभा में पुरस्कृत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










