आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated at : 01 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

03 मार्च से 09 मार्च तक आद्रा रेल मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम किया जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. 03 मार्च से 09 मार्च तक आद्रा रेल मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम किया जायेगा. इसे लेकर कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (03 मार्च से 09 मार्च तक), 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर (03 मार्च से 08 मार्च तक) रद्द रहेगी. इन ट्रेनों की यात्रा का संक्षिप्त समापन/प्रारंभ इस प्रकार है. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल- बाराभूम मेमू पैसेंजर (03 मार्च, 04 मार्च और 08 मार्च तक) की संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी व आद्रा से ही प्रारंभ होगी. (आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी). 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर 04मार्च, 05 मार्च, 07 मार्च और 09 मार्च को संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी व आद्रा से ही प्रारंभ होगी. आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेगी. 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 03 मार्च, 06 मार्च और 08 मार्च को संक्षिप्त यात्रा गोमो में ही समाप्त होगी व आद्रा से ही प्रारंभ होगी. गोमो और हटिया के बीच यह सेवा रद्द रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola