माले ने प्रतिवाद दिवस पर निकाली रैली, की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
माले ने प्रतिवाद दिवस पर निकाली रैली, की नारेबाजी

कुंडहित. झारखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर भाकपा माले की कुंडहित कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

कुंडहित. झारखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर भाकपा माले की कुंडहित कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया. इस दौरान पार्टी नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली. केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. माले के नेताओं ने बताया कि प्रतिवाद दिवस के माध्यम से हम लोग झारखंड और छत्तीसगढ़ में खनिजों की लूट बंद करने व नक्सली के नाम पर आदिवासियों का खून बहना बंद करने की मांग कर रहे हैं. झारखंड में बढ़ रहे अडानी कंपनी को राज पर रोक लगाने, नौकरियों के बजाय निजीकरण को रोकने, लेबर कोर्ट पर रोक लगाने और झारखंड में आदिवासियों दलित पिछड़ों की जमीनों को हड़पना बंद करने की मांग कर रहे हैं. मौके पर सोमलाल मिर्धा, आशा मिर्धा, सूरज मिर्धा, सचिन राणा, ममता राणा, कालीदास टुडू, चुनी किस्कू, अमित पाल, लखीराम हांसदा, बटेश्वर टुडू, सहदेव हेंब्रम, सुनीता हेंब्रम, बबलू लोहार, फुलमुनी हेंब्रम, मुकुली मुर्मू, अनिता हेंब्रम, सुशील मुर्मू, धीरेन राय, सहदेव राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola