ताइक्वांडो, योग, बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 23 May 2026 7:59 PM
जामताड़ा. शहर के राजबाड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हुआ.
प्रतिनिधि, जामताड़ा. शहर के राजबाड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हुआ. इसका शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म मिलता है. समर कैंप में ताइक्वांडो, योग, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, गतका, राइफल शूटिंग, आर्म रेसलिंग एवं पेंटिंग जैसे खेल एवं कला प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है. जिला इनडोर गेम एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि शिविर में प्रशिक्षित खिलाड़ियों के बीच 27, 28 एवं 29 मई को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर विजय तिवारी, खेलो इंडिया सेन्टर के बैडमिंटन कोच बजरंगी प्रियरंजन, डॉ भास्कर चांद, राहुल सिंह, सोमनाथ दत्ता, सूरज कुमार पासवान, विनय कुमार सिंह, संजीव सिंह, दिनेश सिंह, मौसम कुमारी एवं सोनल कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










