केजीबीवी की छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
केजीबीवी की छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश

नारायणपुर. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने शुक्रवार को जल संरक्षण थीम पर नाटक मंचन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के चंदरपुर गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं ने शुक्रवार को जल संरक्षण थीम पर नाटक मंचन किया. इनका नेतृत्व वार्डन रीना रोजलीन मुर्मू ने किया. नाटक में जल के महत्व और संरक्षण के बारे में सुंदर चित्र बनाया. पेंटिंग से बच्चियों ने जल है तो जीवन है, जल संरक्षण जरूरी है का संदेश देने का भरपूर प्रयास किया. केजीबीवी की छात्राएं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, जल के महत्व के बारे में जागरूक हैं. वहीं बालिकाओं ने तख्तियों पर स्लोगन लिखकर जल संरक्षण का संदेश दिया. स्लोगन में जल की बचत के लिए विभिन्न तरीकों पर भी प्रकाश डाला, जैसे नदी और तालाबों को साफ रखना, वर्षा जल संचयन, सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग, पानी की बर्बादी को रोकना. वहीं प्रतियोगिता में आशा रजवार, राजनंदनी कुमारी, कुमकुम कुमारी, विद्युती कुमारी, लक्ष्मी मंडल, तनु कुमारी, खेमिया कुमारी, शंका कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वार्डन ने सभी को पुरस्कृत किया. मौके पर अध्यापिका प्रतिमा कुमारी, पुष्पा मुर्मू, सिंपल कुमारी, कांची हांसदा, धनी हांसदा आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola