प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 10:10 PM

विज्ञापन

नावाडीह गांव में श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के नावाडीह गांव में श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा नावाडीह-चरघरा मुख्य सड़क होते हुए डीजे, ढोल, ताशा, बैंड बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए शकुंतला तालाब में पहुंची जहां मृत्युंजय ओझा ने जल पूजन किया. जल पूजन के बाद 251 कलश में बारी-बारी से मंत्रोच्चारण के साथ जल लिया गया. इसके बाद कलशयात्रा मंदिर परिसर पहुंची. मृत्युंजय ओझा ने मंदिर में दो दिवसीय हवन पाठ शुरू करवाया. चीतू मंडल ने पूजन का शुभारंभ किया. मौके पर समाजसेवी महेंद्र मंडल, तेतुलबंधा के उपमुखिया मनोज कुमार मंडल, बजरंग दल के वासुदेव मंडल, शिक्षक सनोज मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola