जामताड़ा में धूमधाम से मना झारखंड आदिवासी महोत्सव, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते मंत्री इरफान अंसारी व अन्य, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मंत्री इरफान अंसारी ने उद्घाटन कर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

जामताड़ा: रविवार को नगर भवन दुलाडीह में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने किया. उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola