जामताड़ा में ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 13.60 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसडीपीओ वसीम रजा व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के करमाटांड़ में पुलिस ने 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जामताड़ा: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करमाटांड़ थाना पुलिस ने 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसडीपीओ वसीम रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी।

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घसकोटांड़ गांव स्थित जोरिया के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने पहुंचने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घसकोटांड़ के पास जोरिया में छापेमारी कर सोहेल अंसारी (41) को गिरफ्तार किया। वह करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गुनीडीह पहाड़िया नया टोला का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर और जियो कंपनी का एक काले रंग का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उस पर क्षेत्र के युवाओं को कथित तौर पर 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से नशीला पदार्थ बेचकर नशे का आदी बनाने का आरोप है।

मामले में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 59/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola