जामताड़ा: क्षेत्रीय कला उत्सव-2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का जलवा

Updated:
विज्ञापन

प्रस्तुती देते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

क्षेत्रीय कला उत्सव-2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कला उत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का शानदार परिचय दिया. प्रतियोगिताओं में मिली सफलता के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और अब सभी की निगाहें जोनल स्तर की प्रतियोगिता पर टिकी हैं.

वाद्य यंत्र समूह प्रतियोगिता में पहला स्थान, जोनल स्तर का टिकट पक्का

विद्यालय की वाद्य यंत्र समूह प्रतियोगिता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया. इनमें कक्षा 12-बी के रेशम देबांशी, सूर्य प्रताप पंडित व सुजल कुमार साह और 9-ए के अभिजीत तिवारी शामिल हैं. विद्यार्थियों के सामूहिक वादन की प्रस्तुति को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा. समूह नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया.

प्रतिभागी विद्यार्थी

ऋतु मरांडी, कक्षा 12-ए, साक्षी मिश्रा, कक्षा 12-ए, कृतिका टुडू, कक्षा 10-बी, अनुष्का सोरेन, कक्षा 9-ए की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.वहीं,एकल गायन प्रतियोगिता में कक्षा 10-बी की एंजेलिना ने अपनी मधुर प्रस्तुति से निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया. उनके प्रदर्शन की कार्यक्रम में विशेष सराहना हुई.

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' प्रतियोगिता में भी निभाई प्रभावी भूमिका

विद्यालय ने ''एक भारत श्रेष्ठ भारत'' प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की संगीत शिक्षिका कामाक्षी यादव का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा. उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भी विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे. क्षेत्रीय कला उत्सव-2026 में मिली सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है. शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की.



विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola