श्रीपल्ली में पैदल घूमे स्वास्थ्य मंत्री, 48 घंटे में विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

श्री पल्ली मुहल्ले का निरीक्षण करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने श्रीपल्ली मोहल्ले का निरीक्षण किया और विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को जामताड़ा शहर के श्रीपल्ली मोहल्ले का पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था का जायजा लिया।

मोहल्ले के लोगों ने मंत्री को खराब सड़कों, जर्जर नालियों, पेयजल संकट, अपर्याप्त रोशनी और सफाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

डॉ. इरफान अंसारी ने 48 घंटे के भीतर श्रीपल्ली के समग्र विकास का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई समेत जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।

मंत्री ने कहा, “जामताड़ा की कोई भी गली, मोहल्ला, वार्ड या गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है, इसलिए हर समस्या का समाधान मेरी जिम्मेदारी है। विकास ही मेरी राजनीति है और जनता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि सेवा करने आए हैं और धर्म, जाति व वर्ग से ऊपर उठकर हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

इस दौरान श्रीपल्ली क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन भी किया गया। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी राहत बताया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola