Jharkhand Politics: जयश्री सोरेन ने इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में दिया आवेदन, कड़ी कार्रवाई की मांग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Nov 2024 4:21 PM
Jharkhand Politics
Jharkhand Politics: बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री जयश्री सोरेन ने जामताड़ा थाने में कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में आवेदन दिया है. जयश्री सोरेन ने आरोप लगाया है कि हाल ही में इरफान अंसारी ने उनकी मां सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है.
Jharkhand Politics: जामताड़ा, उमेश कुमार- कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जयश्री सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन दिया है. बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने अपने आवेदन में इरफान पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव हो रहा है. सियासी सरगर्मी चरम पर है. ऐसे में नेताओं की ओर से बयानबाजी भी जारी है. इसी कड़ी में इरफान अंसारी पर आरोप लगा है कि उन्होंने सीता सोरेन के परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. जयश्री सोरेन ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है.
अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
जयश्री सोरेन ने आरोप लगाया है कि हाल ही में इरफान अंसारी ने उनकी मां सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है. उसी के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए इरफान अंसारी ने बयान दिया है कि विधानसभा अध्यक्ष रवी महतो ने उन्हें बताया है कि उनके बेटे को सीता सोरेन की दो पुत्रियों ने फंसाया है. इसलिए उन लोगों से बच के रहिए.
इरफान के बयान से धूमिल हुई हमारी प्रतिष्ठा- जयश्री सोरेन
जयश्री सोरेन ने कहा है कि यह पोस्ट देखने के बाद सार्वजनिक रूप से समाज एवं परिवार के कई लोगों ने मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों को सूचित किया. वहीं मैं, मेरी बहन और मेरी मां ने भी अपमानित महसूस किया है. इस बयान से हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है. यह बयान जानबूझकर सोची समझी आपराधिक साजिश के तहत एक अनुसूचित जनजाति के महिला की छवि धूमिल करने तथा सामाजिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से दिया गया है तथा इसके लिए इरफान अंसारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. आवेदन के साथ उन्होंने पेन ड्राइव में वीडियो फुटेज भी शामिल किया है.
Jharkhand Assembly Election 2024: BJP का दावा, 28 में 14 एसटी सीटें जीत रही पार्टी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










