Jharkhand News: जामताड़ा के मिहिजाम में युवक की गोली मारकर हत्या

शव को जब्त कर थाने लाई पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: जामताड़ा जिले के मिहिजाम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसके सीने और कनपट्टी में गोली मारी गई है. कारणों का पता नहीं चला है.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Jharkhand News|मिहिजाम (जामताड़ा), उमेश कुमार : जामताड़ा जिले के मिहिजाम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक को अपराधियों ने 2 गोली मारी है. मृतक मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाला था. वह दूध का कारोबार करता था.
Jharkhand में मिहिजाम के शास्त्रीनगर में युवक को मारी 2 गोली
मृतक का नाम नंदा यादव (35) है. मिहिजाम के शास्त्रीनगर में युवक को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह सो रहा था. अपराधियों ने एक गोली युवक के सीने में और दूसरी गोली उसकी कनपट्टी में मारी है. सोमवार सुबह जब उसके परिजन उसे उठाने के लिए गए, तो उसे खून से लथपथ पाया.
मवेशियों की रखवाली के लिए खुली जगह पर सोया था नंदा यादव
नंदा यादव के परिजनों ने बताया कि वह एक खुले स्थान पर सो रहा था. अपने मवेशियों की रखवाली करने के लिए वह बाहर में खुली जगह पर ही सोता था. वे लोग सोमवार को सुबह जब उसे उठाने गए, तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है.
युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चला, जांच जारी
घटना की सूचना मिहिजाम पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले गई. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया गया है कि मृतक नंदा यादव (35) दूध का व्यापार करता था. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




