Jharkhand News: जामताड़ा में देश के पहले अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ, होंगे ये फायदे

कोल इंडिया की महत्वाकांक्षी परियोजना अंडरग्राउंड गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की जामताड़ा में रखी गई आधारशिला.
Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा में देश के पहले अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ हो गया है. इस परियोजना से कई तरह के फायदे होंगे.
Jharkhand News: झारखंड में देश के पहले अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है. इस परियोजना के तहत खदान में कोयले से कई तरह की गैसों का उत्पादन होगा. अलग-अलग उद्योगों में इनका इस्तेमाल किया जाएगा. ईसीएल ने सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की एक कंपनी के साथ मिलकर इस परियोजना की शुरुआत की है.
कोयला खदान में ही होगा कई महत्वपूर्ण गैसों का उत्पादन
माना जा रहा है कि कोल इंडस्ट्री में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा. कोयला मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि खदान में मौजूद कोयले से मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाई-ऑक्साइड जैसी गैसों का उत्पादन किया जाएगा. इन गैसों का इस्तेमाल अलग-अलग उद्योगों में होगा.
जामताड़ा के कास्ता गांव से हुई पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक सीनियर अफसर ने बताया कि कोयला मंत्रालय की निगरानी में झारखंड के जामताड़ा जिले में इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है. जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत कास्ता गांव से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है.
इन गैसों का खदान में किया जाएगा निर्माण
ईसीएल के अधिकारी के मुताबिक, कोयला मंत्रालय का यह क्रांतिकारी कदम है. इसके जरिए कोयले से खदान में ही कई महत्वपूर्ण गैस बनाए जाएंगे. मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाईऑक्साइड जैसे गैसों का इस्तेमाल सिंथेटिक नैचुरल गैस, ईंधन के लिए केमिकल फीडस्टॉक्स, फर्टिलाइजर, विस्फोटक और अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए किया जाएगा.

अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट के फायदे
अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन के फायदे गिनाते हुए कोयला मंत्रालय ने कहा कि अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन का महत्व उस वक्त बढ़ जाता है, जब पारंपरिक तरीके से कोयला निकालना आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं होता. इस पायलट प्रोजेक्ट के शुरू होने से कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सब्सिडियरी कंपनियां दुनिया की उन अग्रणी माइनिंग कंपनियों में शुमार होगी, जिसने कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीक को अपना लिया है.
कोयला और लिग्नाइट बहुल इलाकों में परियोजना को दी गई मंजूरी
कोयला मंत्रालय ने दिसंबर 2015 में ही कोयला और लिग्नाइट वाले क्षेत्रों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी थी. इसकी शुरुआत के लिए कोल इंडिया ने सबसे पहले झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला ब्लॉक में मौजूद कास्ता कोयला खदान को चुना. कोल इंडिया का कहना है कि खनन के दृष्टिकोण से इस परियोजना की शुरुआत के लिए यहां की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही इस खदान का चयन किया गया.
सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की कंपनी करेगी ईसीएल की मदद
ईसीएल ने सीएमपीडीआई रांची और कनाडा की अर्गो एक्सर्जी टेक्नोलॉजीज इनकॉर्पोरेशन (ईईटीआई) के साथ मिलकर इस परियोजना की शुरुआत की है. ईसीएल ने कहा है कि इस परियोजना को 2 साल में और 2 चरणों में पूरा किया जाएगा.
22 जून 2024 को हुई प्रोजेक्ट के पहले चरण की शुरुआत
पहले चरण की शुरुआत 22 जून 2024 को हुई. इसमें बोरहोल ड्रिलिंग और कोर टेस्टिंग के आधार पर टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी. दूसरे चरण में कोल गैसीफिकेशन के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कोल इंडिया लिमिटेड के रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है.
भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम होगी परियोजना
झारखंड के जामताड़ा में शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता देश में कोयला के इस्तेमाल और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगा. यही वजह है कि कोयला मंत्रालय कोयला के क्षेत्र में लगातार नए-नए प्रयोग और नई-नई तकनीक को बढ़ावा दे रहा है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में 30 कोल ब्लॉक का आवंटन, मात्र सात में उत्पादन
6.57 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य से पीछे रही कोल इंडिया, डिस्पैच लक्ष्य से 27.37 मिलियन टन कम उत्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




