रथयात्रा पर सूर्य मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

Author Umesh kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
- 13 पौध रोपण करते न्यायाधीश राजेश कुमार, मनोहर राय व अन्य  | Prabhat Khabar Network

- 13 पौध रोपण करते न्यायाधीश राजेश कुमार, मनोहर राय व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के सूर्य मंदिर परिसर में रथयात्रा के अवसर पर पौधारोपण किया गया। न्यायाधीश राजेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास का संदेश दिया।

विज्ञापन

जामताड़ा. रथयात्रा के अवसर पर जामताड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में ग्रीन जामताड़ा की ओर से पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर न्यायाधीश राजेश कुमार व पौध प्रहरी मनोहर राय ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. न्यायाधीश राजेश कुमार ने सूर्य मंदिर परिसर के प्राकृतिक वातावरण की सराहना की. कहा कि यहां वोटिंग पार्क की व्यवस्था होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही बच्चों और परिवारों के लिए यह घूमने-फिरने का केंद्र बनेगा. कहा कि इस पहल से पूरे क्षेत्र की सुंदरता में भी और अधिक निखार आएगा. ग्रीन जामताड़ा के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola