चोरी के आभूषण बरामद, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

Author Jiyaram murmu|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जब्त आभूषण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रूपनारायणपुर में ठेकेदार के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के आभूषण और कीमती सामान बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

मिहिजाम. रूपनारायणपुर स्टेशन रोड स्थित ठेकेदार संजीव मिश्रा के आवास पर 6 जुलाई की रात्रि हुई चोरी की घटना में पुलिस ने चोरी किये गये आभूषणों को बरामद किया है. इस मामले में रूपनारायणपुर पुलिस ने 12 जुलाई को मिहिजाम निवासी अमित पासी को बंगाल के रंगामटिया से गिरफ्तार किया था. पुलिस मामले के उद्भेदन के लिए टीम गठित कर पड़ताल में जुटी थी. इसी बीच रंगामटिया में संदेह के आधार पर पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कीमती कैमरा, दो महंगी घड़ियां, दो सोने की चुडियां, अंगुठी, झुमका, एक लाॅकेट, एक चेन, एक कमर बंद सहित सोने के कई आभूषण बरामद कर लिया. मामले में पुलिस अमित के साथ चोरी की घटना में शामिल उसके अन्य साथियों को गिरफ्त में लेने के प्रयास में जुटी है. रूपनारायणपुर इलाके में हाल के दिनों में चोरी के कई घटनाएं हुई है. पुलिस पर मामले के उद्भेदन को लेकर दबाव भी बना हुआ था. मकान मालिक संजीव मिश्रा ने आभूषणों की बरामदगी पर पुलिस का आभार जताया है. मामले के उद्भेदन में सलानपुर थाना प्रभारी विश्वजीत मंडल व रूपनारायणपुर फांडी प्रभारी सुमंगल सरकार शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola