ePaper

झारखंड में 30 कोल ब्लॉक का आवंटन, मात्र सात में उत्पादन

Updated at : 31 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 30 कोल ब्लॉक का आवंटन, मात्र सात में उत्पादन

झारखंड में भारत सरकार ने कोल माइंस स्पेशल प्रोविजन एक्ट (सीएमएसपी) के तहत 30 कोल ब्लॉक आवंटित किया है. इसमें ज्यादा निजी कंपनियां हैं.

विज्ञापन

रांची. झारखंड में भारत सरकार ने कोल माइंस स्पेशल प्रोविजन एक्ट (सीएमएसपी) के तहत 30 कोल ब्लॉक आवंटित किया है. इसमें ज्यादा निजी कंपनियां हैं. कुछ कोल ब्लॉक बोली लगाकर कोल इंडिया की कंपनियों को भी मिला है. इसमें से मात्र सात कोल ब्लॉक पर ही खनन का शुरू हो पाया है. भारत सरकार ने कई कंपनियों को अपनी जरूरत पूरा करने के लिए कोल ब्लॉक आवंटन किया है. इसका उद्देश्य जल्द से जल्द कंपनियों को विकास में भागीदार बनाना है. पहले बिजली उत्पादकों, स्टील कंपनी आदि को कोल इंडिया के माध्यम से ही कोयले की आपूर्ति होती थी. अब इस तरह की कंपनियां कोल ब्लॉक लेकर अपनी जरूरत का कोयला निकाल सकती हैं.

10 साल पहले आवंटित कंपनियों 
ने भी नहीं शुरू किया

उत्पादन

झारखंड में 10 साल पहले आवंटन प्राप्त कई कंपनियों ने अब तक खनन शुरू नहीं किया है. इसमें कई कंपनियां ऐसी हैं, जिनको नीलामी के पहले चरण में ही कोल ब्लॉक आवंटन हुआ है. भारत सरकार खनन नहीं करनेवाली कंपनियों के स्टेट्स का समय-समय पर रिव्यू करती है. इसमें खनन शुरू करने कि लिए कहा जाता है. खनन शुरू नहीं करने पर भारत सरकार ने फाइन का भी प्रावधान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola