ePaper

कुंडहित प्रखंड कार्यालय में मना झारखंड स्थापना दिवस

Updated at : 15 Nov 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कुंडहित प्रखंड कार्यालय में मना झारखंड स्थापना दिवस

प्रखंड सह अंचल कार्यालय व मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्रपट पर माल्यार्पण कर झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड सह अंचल कार्यालय व मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्रपट पर माल्यार्पण कर झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को लाइटिंग से सजाया गया. मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के महानायक थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए देशवासियों को संगठित करते हुए अंग्रेजों के विरोध में लड़ाई लड़ी थी. भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 ईस्वी को उलीहातू में हुआ था. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जमाले राजा व उनके सहकर्मी, मॉडर्न विद्यालय में शिक्षक धनंजय मंडल, गोपीनाथ मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola