विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज

मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर
कुंडहित. बागडेहरी थाना अंतर्गत एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. मामले के संबंध में सोमवार को पीड़िता ने बागडेहरी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 18/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर गांव के ही रहने वाले सुशोभन गोप को नामजद किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार घटना की रात 10:30 बजे के करीब वह अपने घर में सोई हुई थी. घर में सास भी दूसरे कमरे में मौजूद थी. पति गांव में ही कहीं बाहर गया हुआ था. इसी दौरान आरोपी सुशोभन गोप उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब पीड़िता ने हल्ला मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. जाते-जाते उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




