जामताड़ा के फल व्यवसायी के कर्मी से 2. 30 लाख रुपये की लूट

चितरा- जामताड़ा रोड पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चपाती- पट्टाजोरिया के समीप की घटना
जामताड़ा. जामताड़ा के फल व्यवसायी के कर्मी से सोमवार की देर शाम बदमाशों ने 2 लाख 30 हजार रुपये की लूट ली. घटना के बारे में बताया जाता है कि फल व्यवसायी सूरज गुप्ता के कर्मी भीम दत्ता सोमवार को चितरा फल पहुंचाने के बाद तगादा करने के बाद रुपये लेकर देर शाम को ऑटो से जामताड़ा लौट रहा था. इसी क्रम में चितरा – जामताड़ा रोड के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चपाती- पट्टाजोरिया के समीप बाइक सवार छह बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तगादा के सभी पैसे (2 लाख 30 हजार रुपये) लूट ली. इसी दौरान कर्मी भीम दत्ता व बदमाशों में नोक-झोंक भी हुई. इस क्रम में बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि फल व्यवसायी के कर्मी ऑटो से चितरा गया था. हालांकि ऑटो चालक इबरार आलम के साथ बदमाशों ने मारपीट नहीं की. वहीं घटना के बाद घायल कर्मी जामताड़ा सदर अस्पताल पहंचे, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद शिकायत दर्ज कराने करमाटांड़ थाना पहुंचा है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी था. इस संबंध में करमाटांड़ थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. पीड़ित से आवेदन लिया जा रहा है. घटना का अंजाम देने वाले बदमाश जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




