साइकिल रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 12:55 AM
रैली में शामिल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं
कुंडहित. नशा मुक्ति अभियान के तहत आम लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय की ओर से सोमवार को कुंडहित मुख्यालय में रैली निकाली गयी. रैली की अगुवाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल ने की. विद्यालय परिसर से निकली जागरुकता रैली प्रखंड मुख्यालय तक गयी. रैली के दौरान लोगों को नशा नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया. मौके पर छात्रों को नशा मुक्ति लेकर शपथ भी दिलाई गयी. छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल ने कहा कि उन्नत समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. आज समाज में व्याप्त सामाजिक विकृतियों का एक प्रमुख कारण नशा सेवन है. जिससे हमें न सिर्फ दूर रहना है, बल्कि दूसरे लोगों को भी दूर रखने का प्रयास करना है. मौके पर छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करने की अपील की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










