उउवि के बच्चों को दी गयी संविधान की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
उउवि के बच्चों को दी गयी संविधान की जानकारी

जामताड़ा. संविधान साथी फेलाेशिप संस्था की ओर से चालना उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. संविधान साथी फेलाेशिप संस्था की ओर से चालना उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आंबेडकर जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संविधान साथी व बच्चों ने आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम के तहत क्विज का आयोजन हुआ. प्रधानाध्यापक शशिभूषण मंडल के नेतृत्व में संविधान साथी बालेश्वर हांसदा, क्रिस्टोफर मरांडी ने बच्चों से संविधान से जुड़े 20 और सामान्य ज्ञान से जुड़े 5 सवाल पूछे. कई छात्रों ने सही जवाब देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अभियान का मकसद बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करना है. बच्चों को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन और संविधान के सिद्धांतों पर चलने की जानकारी दी गयी. मौके पर शिक्षक विजन मंडल, अनिल मरांडी, रविंद्र महतो, सागर महतो, प्रीति गोस्वामी, पांडव मुर्मू, अनिमा बास्की आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola