चिरेका के फहेतहपुर इलाके में तोड़ा गया अवैध स्ट्रक्चर

चिरेका के फतेहपुर इलाके में अतिक्रमणकारियों की ओर से गैर कानूनी तौर पर निर्मित 10 स्ट्रक्चर को चिरेका प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया.
मिहिजाम. चिरेका के फतेहपुर इलाके में अतिक्रमणकारियों की ओर से गैर कानूनी तौर पर निर्मित 10 स्ट्रक्चर को चिरेका प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया. इससे पहले 50 में से 40 स्ट्रक्चर को 29 जुलाई को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया था. इनमें अधिकांश कच्चे मकान थे. फतेहपुर इलाके में जिन स्ट्रक्चरों को मंगलवार को ध्वस्त किया गया उसके निरीक्षण के पश्चात वहां रहने वालों को चिरेका प्रशासन ने मौखिक तौर पर नोटिस भी जारी किया था. स्ट्रक्चर ध्वस्त करने के दौरान चिरेका के पदाधिकारी व आरपीएफ के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










