तीन महीने से स्कूल नहीं आने वाले छात्रों का कटेगा नाम, डीएसई का आदेश

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में लगातार तीन महीने तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नामांकन रद्द होगा। डीएसई ने सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा : जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में लगातार तीन माह तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के नामांकन की समीक्षा की जाएगी. डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रधानों को निर्देश जारी किया है. जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि कई मामलों में बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ाई करते हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी विद्यालयों में भी नामांकन करा लेते हैं. ऐसे छात्र नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे विद्यालय की उपस्थिति, शैक्षणिक माहौल और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

आपके शहर में

विज्ञापन


डीएसई ने निर्देश दिया है कि जो छात्र लगातार तीन माह तक विद्यालय नहीं आते हैं, उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए. यदि जांच में यह पाया जाता है कि छात्र किसी निजी विद्यालय में अध्ययनरत है, तो विद्यालय प्रबंधन समिति (एस एम सी) की बैठक में मामला रखकर नियमानुसार उसका नामांकन रद्द करने की कार्रवाई की जाए. यह आदेश जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अनुपालन के लिए भेज दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola