जिले के 80 प्रतिशत मतदाताओं को मिला गणना प्रपत्र

जामताड़ा में एसआइआर कार्यक्रम-2026 के तहत 80 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए। डीसी ने 12 जुलाई तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
संवाददाता, जामताड़ा. एसआइआर कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी हो रहा है. डीसी आलोक कुमार के निर्देशन में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं. साथ ही भरे हुए फॉर्म संग्रह कर डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है. 11 जुलाई के अपराह्न चार बजे तक जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 4,58,744 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किये गये. यह कुल मतदाताओं का 80.39 प्रतिशत है. वहीं 1,30,885 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 22.94 प्रतिशत है. नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,895 मतदाताओं में से 1,87,912 फॉर्म वितरित किए गए हैं. यहां वितरण का प्रतिशत 77.05 रहा. वहीं 65,769 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है, जो 26.97 प्रतिशत है. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,738 मतदाताओं में से 2,70,832 फॉर्म वितरित किए गए हैं. यहां वितरण का प्रतिशत 82.89 रहा, जबकि 65,116 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है, जो 19.93 प्रतिशत है. डीसी आलोक कुमार ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, इआरओ और एइआरओ को निर्देश दिया है कि 12 जुलाई तक शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण सुनिश्चित करें. साथ ही संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










