स्टेडियम का ड्राइंग मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर किया शोकॉज

05 निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
मिहिजाम में निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम का ड्राइंग मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर डीसी ने संवेदक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पीएम आवास और जलापूर्ति का निरीक्षण किया।
डीसी ने हांसीपहाड़ी में फुटबॉल स्टेडियम की प्रगति का लिया जायजा प्रतिनिधि, मिहिजाम. उपायुक्त आलोक कुमार ने मिहिजाम के हांसीपहाड़ी में निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम की प्रगति का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ट आश्रम के निवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास वर्टिकल-3 के तहत बन रहे आवासीय कॉलोनी एवं शहरी जलापूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया. उपयुक्त ने निर्माणाधीन स्टेडियम का अवलोकन किया. उन्होंने फुटबॉल स्टेडियम का ड्राइंग प्रथम दृष्टि में मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित संवेदक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उन्होंने इकरारनामा के अनुरूप कार्य समाप्त होने की जानकारी ली. कहा कि अनावश्यक रूप से विलंब पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद उपायुक्त स्नेहपुर कुष्ट आश्रम गए. उन्होंने रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना. पीएम आवास योजना वर्टिकल- 3 के तहत बनाए जा रहे आवास निर्माण का जायजा लिया. उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा. यदि गुणवत्ता से जुड़ी कोई शिकायत सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि सरकार यह आवास गरीब, निराश्रित कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों के लिए बना रही है. ऐसे में नैतिक रूप से अपने दायित्व को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करें. वही टेंडर एग्रीमेंट के अनुरूप आवास में वॉटर, इलेक्ट्रिसिटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कई आवश्यक निर्देश दिए. इसी क्रम में मिहिजाम जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर पंप हाउस, फिल्ट्रेशन, वाटर सप्लाई का जायजा लिया. उन्होंने जलापूर्ति योजना की कुल क्षमता, वाटर लिफ्टिंग सोर्स एवं इससे लाभांवित घरों की जानकारी ली. कहा कि पानी की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान दें. अगर पानी दूषित होता तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है. ऐसे में पानी की शुद्धीकरण के लिए नियमित आवश्यक रूप से दवाओं का प्रयोग करें. मौके पर नप अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










