बालू के अवैध खनन व ढुलाई पर लगे रोक : भाजपा नेता

Updated:
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन व ढुलाई पर लगे रोक : भाजपा नेता

जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस की.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस की. कहा कि राज्य में झामुमो के सत्ता में आने के बाद से नाला थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों-पलास्थली, सुल्तानपुर, कास्ता, चिचूरबिन, महेशमुंडा आदि स्थानों से प्रतिदिन रात 8 बजे के बाद बड़े-बड़े ट्रकों के माध्यम से बालू का अवैध खनन और ढुलाई धड़ल्ले से चल रहा है. बताया कि प्रत्येक रात दर्जनों ट्रकों में बालू लोड कर पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है. इससे राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रहा है. श्री मंडल ने मांग की कि बालू के अवैध तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध खनन एवं ढुलाई पर पूर्ण रोक लगाया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola