हेमंत सोरेन ने झारखंड में भाजपा के हर मंसूबे को किया नाकाम : इरफान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 10:22 PM
प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में विधायक डॉ इरफान अंसारी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उमड़े.
नारायणपुर. प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में विधायक डॉ इरफान अंसारी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उमड़े. लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि हमारी जनता की जीत है. भाजपा का दांव यहां पूरी तरह से फेल हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में बेबस नजर आई और पूरे राज्य से उसका सफाया हो गया. मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का कोई भी मंसूबा यहां सफल नहीं होगा. हमारी सरकार ने अपने वादों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सरकार बनते ही माताओं और बहनों को 2500 की राशि स्वीकृत कर अपने वादा को पूरा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव प्रयास किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बने, लेकिन उनकी हर चाल को यहां की जागरूक जनता ने नकार दिया. उन्होंने जनता को भ्रमित करने की कोशिश की. भाजपा आईटी सेल में माहिर हो सकती है, लेकिन जनता के दिलों में जगह बनाना उनके बस की बात नहीं है. मौके पर केशव नारायण मुर्मू, सिद्धेश्वर मुर्मू, मुखिया परमानंद मरांडी, पूर्व मुखिया रविंद्र हेम्ब्रम, महेश्वर हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान सदानंद हेम्ब्रम, बैद्यनाथ हेम्ब्रम, सहदेव चौड़े, पूर्व मुखिया जलधर मरांडी, मिस्त्री मुर्मू, संतान मुर्मू, सुशीला मुर्मू, सीताराम हेम्ब्रम, विवेकानंद पाल, फारुख खान, शाहिद अंसारी, फिरदोस अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










