विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों की हुई स्वास्थ्य जांच

जामताड़ा कोर्ट. वृद्धा आश्रम उदलबनी में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. वृद्धा आश्रम उदलबनी में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया. इस दौरान विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया. डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने कैंप में सभी बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों का टेस्ट कराया. साथ ही साथ उन्हें दवाई भी दिलवायी. डालसा की ओर से निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी. सभी बुजुर्गों से पूछताछ के बाद वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड से संबंधित समस्याएं सुनी. कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा. कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 जारी भी किया गया है. इससे सहायता प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर लीगल एड डिफरेंस काउंसिल के उत्तम कुमार, सरिता कुमारी बर्मन, डॉ मनोज कुमार, पीएलवी अमित कुमार मिश्रा, राजेश दत्त, निताई मंडल, श्याम सुंदर टुडू, मिहिर सिंह, आनंद कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola