एग्री क्लीनिक योजना में मिट्टी की करायें जांच : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 9:49 PM
डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में एग्री क्लीनिक योजना में एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन के लिए बैठक हुई.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में एग्री क्लीनिक योजना में एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन के लिए बैठक हुई. एग्री क्लीनिक का संचालन कर रहे एजेंसी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विगत 01 वर्ष के कार्य परफॉर्मेंस व उपलब्धियों की जानकारी दी. एजेंसी ने बताया कि जामताड़ा प्रखंड में 4000 से अधिक किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की गयी है. इसके अलावा अन्य कृषि संबंधित कार्य किए जा रहे हैं. डीसी ने एजेंसी को सभी प्रखंडों में मिट्टी की जांच करने का निर्देश दिया. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों के खेतों की मिट्टी जांच के साथ-साथ उपचार के उपा भी बताए जाते हैं, ताकि खेतों में पैदावार बढ़े. बता दें कि एग्री क्लीनिक स्थापना करने का उद्देश्य है किसानों को उचित परामर्श देकर कृषि उत्पादकता, किसानों के उपज, उनकी आय में वृद्धि करना है, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मौसम पूर्वानुमान, पौधा संरक्षण एवं कृषि से संबंधित अन्य विषयों पर किसानों को परामर्श उपलब्ध कराना है. मौके पर डीएफओ राहुल कुमाऱ, डीडीसी निरंजन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन, एलडीएम मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










