जनसेवकों से सिर्फ कृषि से संबंधित कार्य करवाएं : डीसी

Updated at : 15 Feb 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जनसेवकों से सिर्फ कृषि से संबंधित कार्य करवाएं : डीसी

समाहरणालय में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि मुख्य सचिव के स्तर से विभिन्न विभागों के इश्यू से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक प्रस्तावित है, जिसे लेकर विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने पीएचइडी से संचालित योजनाओं की समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी चापाकोलों एवं अन्य पानी के स्त्रोतों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को पानी की दिक्कत न होने पाए. कृषक पाठशाला के लिए किए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जनसेवकों से सिर्फ कृषि से संबंधित कार्य करवाएं. पशुपालन विभाग के तहत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को इस योजना से आच्छादित करें, इसमें कोताही न करें. वहीं अन्य विभागों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, डीएमओ मिहिर सलकर, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola