लैंप्स चुनाव के लिए 15 सितंबर को होगी आमसभा

अमलादही लैंप्स में प्रबंधकारिणी समिति गठन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है.
कुंडहित. प्रखंड के अमलादही लैंप्स में प्रबंधकारिणी समिति गठन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कुणाल भारती ने कहा कि लैंप्स के निर्वाचन में अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया जाना है. इसके लिए 15 सितंबर पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे अमलादेही पंचायत भवन में विशेष आमसभा होगी. उक्त आमसभा में भाग लेने के लिए संबंधित सदस्यों को जानकारी दी जा रही है. बताया कि उक्त आमसभा में विस्तृत चर्चा के उपरांत समिति का गठन करने के साथ-साथ लैंप्स संचालन के संबंध में विचार विमर्श भी किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










