ePaper

जामताड़ा में चोर गिरोह सक्रिय, तीन दिनों में तीन बाइक उड़ाये

Updated at : 10 Oct 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में चोर गिरोह सक्रिय,  तीन दिनों में तीन बाइक उड़ाये

जामताड़ा. थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. घरों के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाश निशाना बना रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. घरों के बाहर खड़ी बाइकों को बदमाश निशाना बना रहे हैं. तीन दिनों में थाना क्षेत्र से तीन बाइकों की चोरी हो गयी है. शुक्रवार को एक दिन में दो बाइकों की चोरी हुई. बांझीकेंद्र (मियांडीह) से घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी बाइक जेएच 10 बीयू 0710 की चोरी हो गयी. इस संबंध में पीड़ित रियाजुल अंसारी ने जामताड़ा थाना आवेदन देकर शिकायत की है. इसमें बताया कि शुक्रवार को अपने घर के बाहर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर घर के अंदर गये, तभी बाइक की चोरी हो गयी. वहीं, दूसरी बाइक की चोरी व्यवहार न्यायालय के बाहर एटीएम के समीप से हुई है. पीड़ित नारायणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार भंडारी व्यवहार न्यायालय किसी केस के सिलसिले से अपने अधिवक्ता के पास आए थे. राजकुमार भंडारी ने व्यवहार न्यायालय के बाहर एटीएम के समीप अपनी बाइक जेएच 15 जे 6793 खड़ी न्यायालय गये थे. कुछ देर बाद बाहर निकले तो बाइक गायब पायी. इसके बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने जामताड़ा थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी. हालांकि जामताड़ा थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, जबकि दो दिन पूर्व बुधवार को शहर के सर्खेलडीह से एक दंत चिकित्सक के क्लिनिक के बाहर खड़ी थी. जामताड़ा थाना क्षेत्र के भंडारो गांव के युवक सजल हांसदा की बाइक (जेएच बीयू 2153) चोरी हो गयी थी. सजल ने बताया कि वे अपने जीजा का बाइक लेकर भंडारों से जामताड़ा दंत चिकित्सक के पास आये थे. दांत दिखाने चिकित्सक के पास क्लिनिक के अंदर गया, थोड़ी देर में जब वे बाहर निकला तो बाइक गायब पायी. इसके बाद जामताड़ा थाने में आवेदन दिया. इस संबंध में भी जामताड़ा पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, तब तक थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दो और बाइकों की चोरी हो गयी. लगातार बाइक चोरी की घटना से बदमाशों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola