आवास अधूरा रहने पर राशि की होगी वसूली : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
आवास अधूरा रहने पर राशि की होगी वसूली : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान उन्होंने पीएम व अबुआ आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान यह बात सामने आयी कि कई लाभुकों ने किस्तों में राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं किया है. इस पर बीडीओ ने नाराजगी की. निर्देश दिया कि ऐसे लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायें. कहा कि चिह्नित लाभुकों को पहले चेतावनी दी जायेगी, इसके बावजूद यदि वे आवास निर्माण पूरा करने में रुचि नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कर राशि की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, स्वयंसेवक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola