वन विभाग ने जहरीला सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 9:27 PM
अंबा गांव में एक दुकान में सोमवार को जहरीला सांप निकला.
कुंडहित. प्रखंड के अंबा गांव में एक दुकान में सोमवार को जहरीला सांप निकला. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के एक्सपर्ट टीम ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. सांप पकड़े जाने के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अंबा निवासी तारापद दां का पूर्व टोला में अपना दुकान है. उन्होंने दुकान खोलते ही जहरीला सांप देखा. इसके बाद वह हल्ला करने लगे. बता दें कि इन दिनों उमस भरी गर्मी और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण जहरीले सांप-बिच्छु रिहायशी इलाकों घुस जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










