सहजपुर में चार अक्तूबर से होगा फुटबॉल मैच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 8:10 PM
सहजपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी नवयुवक संघ की ओर से मातकमबेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन चार से छह अक्टूबर तक खेला जायेगा.
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बरमुंडी पंचायत अंतर्गत सहजपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी नवयुवक संघ की ओर से मातकमबेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन चार से छह अक्टूबर तक खेला जायेगा. इसका शुभारंभ चार अक्तूबर की सुबह 8:00 बजे किया जायेगा. 8:40 बजे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया जायेगा. 9:00 बजे राष्ट्रीय गान कर 9:30 से खेल प्रारंभ होगा. छह अक्तूबर को 2:20 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा. 2:30 बजे मैदान का दौरा कर 2:50 बजे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे. 2:55 बजे राष्ट्रगान और 3:00 बजे मेगा फाइनल प्रारंभ होगा. इसकी जानकारी आदिवासी नवयुवक संघ सहजपुर के सुशील हेंब्रम ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










