रामनवमी पर शांति बहाली के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर शांति बहाली के लिए निकाला फ्लैग मार्च

कुंडहित. रामनवमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने काे लेकर शनिवार की शाम सीओ सीताराम महतो एवं थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में कुंडहित बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

कुंडहित. रामनवमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने काे लेकर शनिवार की शाम सीओ सीताराम महतो एवं थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में कुंडहित बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो एवं पुलिस निरीक्षक मोहम्मद फारूक उपस्थित थे. थाना परिसर से निकले फ्लैग मार्च कुंडहित बाजार का भ्रमण किया. पुलिस ने लोगों को शांति एवं सद्भाव के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की. सीओ ने कहा कि रामनवमी में डीजे पर आपत्तिजनक अश्लील गाना बजाने पर डीजे जब्त कर संचालक पर कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की गयी. फतेहपुर में भी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च फतेहपुर. एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में फतेहपुर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें दोनों संप्रदाय के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. फ्लैग मार्च फतेहपुर चौक से पूरे बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान एसडीपीओ ने लोगों से कहा कि त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, इसकी जिम्मेवारी प्रशासन के साथ-साथ समाज का भी है. शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है. गड़बड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. मौके पर पुलिस निरीक्षक मो फारूक, थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता, एसआइ मुकेश कुमार भोक्ता, एएसआइ संतोष गोस्वामी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola