इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दो छात्र

Updated:
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दो छात्र

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करौं रोड स्थित बागान के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गयी. गनीमत रही कि स्कूटी पर सवार दो छात्र बाल-बाल बचे.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करौं रोड स्थित बागान के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि स्कूटी पर सवार दो छात्र बाल-बाल बचे. घटना के बारे में बताया गया कि सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर से छुट्टी होने के बाद दो छात्र (सगे भाई) इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चलाकर अपने घर बड़ासुनसुनडबरा जा रहा था. इसी क्रम में करौं रोड बागान के पास स्कूटी में जोर से धुआं निकलने लगा. इसके बाद छात्र ने समझदारी दिखाते हुए स्कूटी खड़ी कर बगल में खड़ा हो गया. देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गया. घटना में दोनों भाई बाल-बाल बच गये. पिछले दिनों भी जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना ओवरब्रिज के समीप घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी ब्लास्ट होकर पूरा घर में जलकर राख हो गया था. इस घटना में दूसरी बाइक भी जलकर राख हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola