10 अगस्त से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Updated:
विज्ञापन
10 अगस्त से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

नाला. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सहिया साथियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

नाला. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सहिया साथियों की बैठक हुई. मौके पर बीपीएम जितेंद्र कुमार पप्पू व एमपीडब्ल्यू रंजीत भारती ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए इसे हर हाल में सफल करना है. बीपीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि 10 अगस्त से एमडीए-आइडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा जो 25 तारीख तक चलेगा, जिसमें दो साल से ऊपर के बच्चों के अलावा सभी वयस्कों को फायलेरिया रोधी दवा खिलायी जाएगी. उन्होंने बताया कि एकबार फायलेरिया पॉजिटिव हो जाने के बाद हाथी के पाव जैसा पैर फुल जाता है. क्रोनिक हो जाने के बाद यह ठीक नहीं होता है. इसलिए इसकी रोकथाम के लिए दवा खाना जरूरी है. मौके पर सहिया साथी बबिता भुंई, मान कुमारी घोष आदि थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात ख���र डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola