ePaper

जगदीशपुर गांव में मारपीट, तीन भाई जख्मी

Updated at : 21 Apr 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव में मारपीट, तीन भाई जख्मी

सभी जख्मी भाई ओडिशा से गांव लौटे थे.

विज्ञापन

नारायणपुर. जगदीशपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायल जगदीशपुर निवासी जगरनाथ राणा ने बताया कि हम अपने गांव के अन्य लोगों के साथ काम करने ओडिशा गए थे, जहां गांव के ही कुछ लोगों से मेरा आपसी विवाद उत्पन्न हो गया. इसके बाद शुक्रवार को हमलोग अपने घर जगदीशपुर गांव लौट आये. शनिवार की सुबह गांव में ही इस विवाद को लेकर पंचायती बुलाई गयी थी, जहां गांव के कुछ लोगों ने मुझे और मेरे भाई रमेश राणा व सुरेश राणा को मारपीट कर घायल कर दिया गया. मारपीट की सूचना नारायणपुर थाने को देने के बाद हमलोगों ने अपना उपचार सीएचसी में करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola